Home » गाजियाबाद » संविधान गौरव दिवस पर भाजपा ने किया बाबा साहब को नमन, संविधान के मूल्यों को अपनाने का लिया संकल्प

संविधान गौरव दिवस पर भाजपा ने किया बाबा साहब को नमन, संविधान के मूल्यों को अपनाने का लिया संकल्प

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद  : 26 / नवंबर / 2026 :    संविधान गौरव दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरुवार को लोनी के खन्ना नगर स्थित सीसीआर फार्महाउस और मोदीनगर विधायक कार्यालय में आयोजित बैठकों के दौरान बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी चैनपाल ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर संविधान के महत्व, उसकी गरिमा और मूलभूत आदर्शों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता, समानता, स्वतंत्रता और न्याय का आधार है। संविधान प्रत्येक नागरिक को अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2015 से संविधान दिवस को व्यापक स्तर पर मनाया जा रहा है, जिससे आमजन में संविधान के प्रति जागरूकता और सम्मान की भावना मजबूत हुई है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन सामाजिक समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए संघर्ष की प्रेरणा देता है।

उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक समतामूलक और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। इस अवसर पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संविधान के आदर्शों और मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू शिवाच, चेयरमैन विनोद वैशाली, जिला महामंत्री रामकुमार त्यागी, पवन सोम, देवेंद्र चौधरी, अमित चौधरी, आकाश गौतम, प्रदीप गोस्वामी, कृष्ण बंसल, ब्रह्ममेश तिवारी, राहुल श्याम सुंदर, संतोष मिश्रा, मनीष चौहान और सचिन सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment