Home » गाजियाबाद » महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को मिलेगा सम्मान, चौपला बाजार में प्रतिमा के सौंदर्यीकरण की शुरुआत

महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को मिलेगा सम्मान, चौपला बाजार में प्रतिमा के सौंदर्यीकरण की शुरुआत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद : 26 / नवंबर / 2026 :    महापुरुषों की स्मृतियों को संजोने और उनकी विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में चौपला बाजार में महत्वपूर्ण पहल की गई है। यहां स्थापित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का भव्य सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। बुधवार को शहर विधायक संजीव शर्मा ने विधिवत पूजन-अर्चन के साथ इस कार्य की शुरुआत की।

प्रतिमा के सौंदर्यीकरण और रखरखाव पर 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने अपने विचारों और कार्यों से समाज में समानता, आपसी सहयोग, सेवा और भाईचारे की भावना को मजबूत किया। उनके सिद्धांत आज भी सामाजिक एकता और सद्भाव का मार्ग दिखाते हैं।

ऐसे महापुरुषों की प्रतिमाओं का संरक्षण करना उनके योगदान के प्रति सम्मान प्रकट करने के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने का माध्यम भी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महापुरुषों की प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण एवं रखरखाव के लिए 10 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की जा रही है।

इसी योजना के अंतर्गत चौपला बाजार स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा को भी नया और आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा। कार्यक्रम में श्री अग्रसेन बाजार व्यापार मंडल के प्रधान हरविंदर गांधी, वेद प्रकाश, रोहित, दिनेश सिसोदिया, राजकुमार गर्ग, विजय, वेद शर्मा, सर्वेश शर्मा, रामलाल पंडित, सतीश वर्मा, दिनेश गर्ग, ईश्वर पंडित, शहर मंडल अध्यक्ष महिमा गुप्ता, पार्षद राजीव शर्मा, पूर्व पार्षद राजेश शर्मा गौरव सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने प्रतिमा के सौंदर्यीकरण की पहल का स्वागत किया।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment