बुलंदशहर : 26 / नवंबर / 2026 : चोला थाना क्षेत्र में एमआईटी डिग्री कॉलेज के पास मंगलवार रात करीब 10 बजे कार और ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

चोला थाना प्रभारी दिग्विजय नाथ शाही ने बताया कि कार में चार लोग सवार होकर खुर्जा की तरफ से दिल्ली जा रहे थे। एमआईटी डिग्री कॉलेज के पास कार आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में विजय उर्फ पिंटू (29) पुत्र परमानंद निवासी घिटोड़ा, थाना खेकड़ा, जिला बागपत और हेमंत (42) पुत्र ओमप्रकाश निवासी नंद नगरी, दिल्ली की मौत हो गई।
हादसे में अमन (38) पुत्र सुरेश निवासी डिफेंस कॉलोनी, भोपुरा, थाना टीला मोड़, जिला गाजियाबाद और मनीष पुत्र राजवीर पाल निवासी भोपुरा, टीला मोड़, गाजियाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। फिलहाल मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










