Home » धर्म » अश्विन मास नवरात्रि महोत्सव शुरू, भक्तों का लगा तांता

अश्विन मास नवरात्रि महोत्सव शुरू, भक्तों का लगा तांता

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा/१५ अक्टूबर २०२३: नगर के प्रसिद्ध श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर अश्विन मास नवरात्रि महोत्सव धूमधाम के साथ रविवार से प्रारंभ हो गया नवरात्र के प्रथम दिन माता रानी को सफेद रंग की पोशाक धारण कराकर उन्हें देसी घी का भोग लगाया गया माता रानी की पूजा अर्चना शैलपुत्री के रूप में की गई मंदिर के मुख्य पुजारी श्री नंदकिशोर शर्मा ने बताया की शैलपुत्री का वाहन बैल होता है मंदिर पर प्रथम नवरात्र व रविवार का दिन होने के कारण प्रातः काल से ही मंदिर पर भक्तों की अपार भीड़ माता रानी के दर्शनों को पहुंची जिन्होंने माता रानी को फल फूल मेवा चुनरी ध्वज चढ़कर अपने परिवार की खुशहाली की कामना की मंदिर के आजीवन सचिव रोहित अग्रवाल ने बताया की मंदिर पर आश्विन मास नवरात्रि उत्सव की समस्त तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं मंदिर पर आने वाले भक्तों के लिए धूप से बचाव हेतु बहुत ही सुंदर पंडाल लगाया गया है साथ ही पीने के लिए शुद्ध व ठंडे जल की व्यवस्था की गई है ।

मंदिर के प्रधान संजय वर्मा ने बताया की मंदिर पर भक्तों के सामान की सुरक्षा की पूर्ण व्यवस्था की गई है फिर भी भक्तों से अपील की जा रही है कि वह ज्यादा ज्वेलरी व जूते चप्पल पहन कर नहीं आए उन्होंने बताया की मंदिर पर बने परिक्रमा मार्ग में भक्तगण परिक्रमा लगा रहे हैं उन्होंने बताया कि मंदिर की 108 परिक्रमा श्री गोवर्धन महाराज की परिक्रमा के बराबर है मंदिर की व्यवस्था में प्रधान संजय वर्मा ,सचिव रोहित अग्रवाल ,निमिष कुमार गर्ग ,विकास वर्मा ,दुष्यंत मोहन अग्रवाल, प्रमोद भारद्वाज ,एडवोकेट चंद गॉड ,अजय कुमार गर्ग एडवोकेट, प्रेम प्रकाश अरोड़ा ,महेश भार्गव, देवेश कौशिक, भू दत्त शर्मा व राकेश बंसल आदि मौजूद रहे

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment