Home » धर्म » श्री भक्त हनुमान सेवा समिति द्वारा मनाया गया नंद उत्सव

श्री भक्त हनुमान सेवा समिति द्वारा मनाया गया नंद उत्सव

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा /बुलंदशहर।

श्री भक्त हनुमान निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र राधा कृष्ण खुर्जा में नंदोत्सव बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें डीसी गुप्ता कांटे वाले नंद बाबा बने, पारुल अग्रवाल यशोदा मैया बनीं।
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की। जय कन्हैया लाल की।जय बोलो नंदलाल की, नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की। आनंद मयी ध्वनि से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान हो उठा। बधाईयों का ताता लगा रहा सभी ने अपने-अपने तरीके से कन्हैया को उपहार दिए और आनंदित होकर गोपियां और ग्वाल बने सिलाई केंद्र की कन्याएं और युवतियां भाव विभोर होकर नाचने व गाने लगीं। जिला अध्यक्ष डीसी गुप्ता ने सभी सभी प्रतियोगी कन्याओं को नगद धनराशि देकर उनका उत्साहवर्धन किया। नृत्य प्रतियोगिता में वंशिका प्रथम रहीं, अंजलि द्वितीय नंबर पर, तृतीय नंबर पर राधिका रही। तीनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मटकी फोड़ प्रतियोगिता में अयांश रहे। ट्रस्ट द्वारा पुरस्कृत किया गया।
खुर्जा नगर अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल ने कहा कि ट्रस्ट समय-समय पर कन्याओं का मनोबल बढ़ाने के लिए इस तरह के प्रोग्राम करती रहती है। जिला अध्यक्ष डीसी गुप्ता ने कहा कि श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट के सहयोग से 45 कन्यायें नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। जिला महामंत्री सचिन अग्रवाल पत्रकार ने कहा कि हमारा ट्रस्ट गरीब कन्याओं का बहुत ही धूमधाम से बिल्कुल निशुल्क विवाह कराता है। जिसमें घर-गृहस्थी का सभी आवश्यक सामान उपहार स्वरूप दिया जाता है। केवल रुपए 50/- रजिस्ट्रेशन फीस के लिए जाते है। कानूनी सलाहकार एडवोकेट ममता अग्रवाल ने कहा कि 25 दिसंबर को वैशाली-3 खुर्जा में नि:शुल्क वैवाहिक परिचय सम्मेलन होगा। जिसमें विवाह योग्य युवक-युवतियों के जोड़े बनाए जाएंगे। जोड़ों की शादियां अलीगढ़ में मार्च माह में कराई जाएगी। अंत में नगर सचिव एडवोकेट नवीन कुमार गुप्ता जी ने सभी को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर डीसी गुप्ता कांटे वाले, सचिन अग्रवाल पत्रकार, पीयूष अग्रवाल, नवीन बंसल, एडवोकेट नवीन कुमार गुप्ता, एडवोकेट ममता अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, पूजा अग्रवाल आदि का विशेष सहयोग रहा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment