खुर्जा/ बुलंदशहर: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा खुर्जा नगर स्थित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यालय पर जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर बैठक की गई तत्पश्चात नई जिला अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी का गठन किया गया।
प्रदेश महामंत्री अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ठाकुर शिवराम सिंह राघव द्वारा मधु राणा को जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया तथा कुंवर रॉबिन राणा को जिला महा सचिव बनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर अजय छोंकर ने की संचालन एमपी सिंह राणा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे तथा संगठन को कैसे मजबूत किया जाए और समाज के लिए क्या-क्या कार्य किए जाएं इस पर प्रकाश डाला और आने वाले समय में संगठन के बिस्तार पर चर्चा की। इस मौके पर ठाकुर अनुज सिंह, दिनेश ठाकुर, मोहित राघव, योगेश चौहान, जितेंद्र सिंह, डॉक्टर प्रद्युमन सिंह, डॉक्टर विजेंद्र पाल सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह सोलंकी, देवेंद्र पाल सिंह, इंद्रेश प्रताप सिंह, शैलेंद्र सिंह, अंकित ठाकुर, मनोज सोलंकी, इंद्रपाल सिंह प्रधान व वरुण राघव समेत अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












