Home » राजनीति » नंदकिशोर वाल्मीकि बने समाजवादी पार्टी अनुसूचित प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव

नंदकिशोर वाल्मीकि बने समाजवादी पार्टी अनुसूचित प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा /बुलंदशहर। एमपी सिंह राणा : खुर्जा समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष हाजी यासीन कुरैशी व खुर्जा विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी रहे नंदकिशोर वाल्मीकि ने आज अपने समर्थको के साथ प्रदेश समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंच कर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव  क़ो फूलों का गुलदस्ता भेंट कर नये साल की मुबारक़बाद पेश कर आशीर्वाद प्राप्त किया हाजी यासीन कुरैशी ने मा0 अखिलेश यादव जी से 2027 विधानसभा चुनाव पर चर्चा के दौरान साथ में मौजूद नंदकिशोर वाल्मीकि क़ो संगठन में जगह देने की शिफारिश की जिसे अखिलेश यादव जी ने तुरंत स्वीकार करते हुए अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय महासचिव बनाने का आदेश दिया प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की सहमति से अनुसूचित प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष  राहुल भारती द्वारा नंदकिशोर वाल्मीकि क़ो राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया गया नंदकिशोर वाल्मीकि ने खुर्जा के पूर्व नगर अध्यक्ष हाजी यासीन कुरैशी व अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय सचिव ऋषि विमल वाल्मीकि का भी आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया मैं पार्टी की नीतियों व प्रचार प्रसार जन जन तक पहुंचाने व मुझे मिली जिम्मेदारी पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा ।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This