खुर्जा/ बुलंदशहर/ एमपी सिंह राणा :
आज भारत विकास परिषद खुर्जा द्वारा निशुल्क जांच शिविर का आयोजन लाल मुकुट लाल मेमोरियल क्लिनिक सरकारी जटिया अस्पताल के सामने आयोजित किया गया। कैंप के संयोजक श्री राकेश आर्य जी ने बताया कि आगरा के डॉक्टर ए के अग्रवाल जी द्वारा छार चिकित्सा व्यवस्था गुदा रोग विशेषज्ञ के सहयोग से इस कैंप का आयोजन किया जा रहा है बिना ऑपरेशन बिना चीरफाड ,बिना इंजेक्शन बवासीर ,फिशर, भगंदर कांच, पायलोडीनल साइनस की परामर्श चिकित्सक द्वारा दी गई गुदा संबंधित रोगों की जांच भी मशीनों द्वारा निशुल्क की गई। जिनका ऑपरेशन लेजर इंजेक्शन में ठंडी सिकाई से भी आराम नहीं आया है ऐसे पेशेंट का भी डॉक्टर ने परामर्श किया। कैंप में डॉ नितिन शर्मा,राकेश आर्य, अजीत मित्तल, इंद्रजीत सिंह दुग्गल, डॉ अनिल गुप्ता, लोकेश जिंदल, कृष्ण अवतार बंसल, राजेंद्र अग्रवाल, प्रेम प्रकाश अरोरा सदस्यों का सहयोग रहा। समापन के अवसर पर डॉक्टर एके अग्रवाल जी को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












