Home » शिक्षा » एकेपी महाविद्यालय में पांच दिवसीय उल्लास महोत्सव का शुभारंभ

एकेपी महाविद्यालय में पांच दिवसीय उल्लास महोत्सव का शुभारंभ

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

उप जिलाधिकारी खुर्जा प्रतीक्षा पांडे ने किया उल्लास महोत्सव का शुभारंभ।

खुर्जा /एमपी सिंह राणा : 975 18974969

एकेपी डिग्री कॉलेज खुर्जा में साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद के तत्वाधान में युवा महोत्सव उल्लास का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम खुर्जा प्रतीक्षा पाण्डेय, महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज, कवयित्री साधना अग्रवाल, कवयित्री प्राची अग्रवाल, WPA की अध्यक्ष वर्षा गुप्ता व साहित्यिक सांस्कृतिक प्रभारी प्रो रेखा चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में हिन्दी व अंग्रेजी साहित्य जगत के प्रसिद्ध कवियों की रचनाओं पर आधारित कविता पाठ का आयोजन किया गया। 30  छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कविता पाठ के निर्णायक की भूमिका प्रसिद्ध कवयित्री व समाजसेवी साधना अग्रवाल, श्रीमती प्राची अग्रवाल व वर्षा गुप्ता तथा डॉ स्वर्णाली डे ने निभाई। हिन्दी कविता पाठ में इरम एम ए प्रथम वर्ष प्रथम स्थान, गुनगुन कौशिक एम ए प्रथम वर्ष द्वितीय स्थान, निशा प्रजापति तृतीय स्थान पर रही। अंग्रेजी कविता पाठ में मान्या गोविल बी ए द्वितीय वर्ष प्रथम स्थान, प्रज्ञा वसिष्ठ बी ए तृतीय वर्ष द्वितीय स्थान, गुनगुन कौशिक एम ए तृतीय स्थान पर रही।
दूसरे चरण में भारतीय नारियों से संबंधित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती एकता चौहान ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता में 30 छात्राओं ने प्री राउंड में प्रतिभाग किया। जिनमें से 12 छात्राएं 4 टीमों अपाला, गार्गी, मैत्रेयी, लोपामुद्रा के रूप में फाइनल राउंड में पहुंची। क्विज में भारतीय महिलाओं के योगदान से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रथम स्थान टीम अपाला, द्वितीय स्थान लोपामुद्रा तथा तृतीय स्थान मैत्रेयी टीम ने प्राप्त किया। मुख्य अतिथि एस डी एम खुर्जा प्रतीक्षा पाण्डेय ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां छात्राओं के शैक्षणिक विकास के साथ व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक होती हैं। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने कहा कि छात्राओं के अन्दर छुपी हुई प्रतिभाओं को मंच और मुकाम देने के लिए साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य छात्राओं को भारत की संस्कृति और साहित्य से परिचय कराना है। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

उप जिलाधिकारी खुर्जा प्रतीक्षा पांडे को प्रतीक चिन्ह देते हुए प्राचार्या डिंपल बिज।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This