Home » बुलंदशहर » खुर्जा तेलियाघाट फाटक के पास स्थित दूध डेयरी पर एक युवक की गर्दन पर चाकू से हमला

खुर्जा तेलियाघाट फाटक के पास स्थित दूध डेयरी पर एक युवक की गर्दन पर चाकू से हमला

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 8 / अगस्त / 2025 :  खुर्जा के तेलियाघाट फाटक के पास स्थित दूध डेयरी के नजदीक देर रात एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। मोहल्ला अहीरपाड़ा निवासी नरेंद्र गुप्ता अपने साथी ऋतिक गुप्ता के साथ दूध लेने आया था। इस दौरान पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उनसे अभद्रता शुरू कर दी। मामूली कहासुनी के बाद तीन युवकों ने ऋतिक के साथ गाली-गलौच और मारपीट शुरू कर दी। जब ऋतिक ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान हालत में ऋतिक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जीतन, सोहित और हरीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज करने की पुष्टि की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment