Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में वाहन की जाति पर पुलिस का चालानी चाबुक, जाट, ठाकुर, राजपूत औऱ मुस्लिम लिखे वाहनों का पुलिस ने काटा चालान

बुलंदशहर में वाहन की जाति पर पुलिस का चालानी चाबुक, जाट, ठाकुर, राजपूत औऱ मुस्लिम लिखे वाहनों का पुलिस ने काटा चालान

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 23 / सितम्बर / 2025 :  बुलंदशहर पुलिस ने वाहनों पर जाति सूचक शब्द लिखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। जाट, ठाकुर, राजपूत और मुस्लिम जैसे जाति सूचक शब्द लिखे वाहनों का चालान किया गया है, जिसमें 2 हजार से 6 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया गया है। पुलिस ने भूड़ चौराहा, काला आम चौराहा, स्याना अड्डा और वलीपुरा नहर के पास चेकिंग अभियान चलाया और जाति सूचक स्टिकर्स को हटवाया। इंस्पेक्टर नीरज मलिक की अगुवाई में चलाए गए इस अभियान में पुलिस ने जाति सूचक शब्द लिखे वाहनों का चालान काटा और स्टिकर्स हटवाए। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This