Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को एक दिन के लिए विभिन्न प्रशासनिक पदों पर किया गया नियुक्त

बुलंदशहर में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को एक दिन के लिए विभिन्न प्रशासनिक पदों पर किया गया नियुक्त

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 24 / सितम्बर / 2025 :  बुलंदशहर में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को एक दिन के लिए विभिन्न प्रशासनिक पदों पर नियुक्त किया गया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राएं शिवानी और इशिका को क्रमशः सांकेतिक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया। उन्होंने विभिन्न पत्रावलियों का अवलोकन किया और जनसंवाद करते हुए कार्यालय व्यवस्थाओं का अनुभव प्राप्त किया बुलंदशहर में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को एक दिन के लिए विभिन्न प्रशासनिक पदों पर नियुक्त किया गया। माही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी की चिकित्सा प्रभारी और दिव्या को एक दिन का सांकेतिक तहसीलदार बनाया गया। ब्लॉक संसाधन केंद्र गुलावठी में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्रा दीपा को खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य बालिकाओं को प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपकर नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है। इससे बालिकाओं में नेतृत्व की भावना का विकास होता है और उनमें आत्मविश्वास, दायित्वबोध, अनुशासन और कार्यकुशलता की भावना जागृत होती है। बालिकाओं ने विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए प्रशासनिक कार्यों का अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने विभिन्न पत्रावलियों का अवलोकन किया और जनसंवाद करते हुए कार्यालय व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया। शिक्षा विभाग निरंतर प्रयासरत है कि बालिकाएं शिक्षा के साथ-साथ नेतृत्व और सामाजिक सहभागिता के क्षेत्र में भी अपनी विशेष पहचान बना सकें। मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपना नारी सशक्तीकरण की दिशा में एक सार्थक कदम है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment