Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर के थाना पहासू इलाके के गांव क़सूमी के जंगलों में देखा गया तेंदुआ , वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए के पद चिन्ह की जांच की

बुलंदशहर के थाना पहासू इलाके के गांव क़सूमी के जंगलों में देखा गया तेंदुआ , वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए के पद चिन्ह की जांच की

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलन्दशहर : 8 / दिसम्बर / 2025 :  बुलंदशहर के थाना पहासू इलाके के गांव क़सूमी के जंगलों में तेंदुआ देखा गया। ग्रामीणों के द्वारा देखे गए तेंदुए की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए के पद चिन्ह की जांच की। वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए के पैर के निशान के आधार पर बताया कि तेंदुए इस इलाके में घूम रहा है। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। इस घटना के बाद गावों में दहशत का माहोल बना हुआ है। गांव के लोग अपने घर से बाहर निकलने में डर रहे है। वन विभाग के सीओ आदित्य सिंह ने बताया कि खुर्जा के पहासू के एक गांव में तेंदुए देखने की सूचना मिली , तभी वन विभाग की टीम मोके पर पहुंची तथा वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This