खुर्जा की वैशाली कॉलोनी मे हुआ निशुल्क वैवाहिक परिचय सम्मेलन

खुर्जा: श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट जरूरतमंद विवाह योग्य गरीब कन्याओं का प्रतिवर्ष निःशुल्क विवाह कराती है।

वै

वाहिक परिचय सम्मेलन 25 दिसंबर को वैशाली कॉलोनी, गली नंबर 3, खुर्जा में आयोजित हुआ। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डीसी गुप्ता ने बताया कि पहले लड़के वालों के बहुत नखरे हुआ करते थे। अब लड़कियां पढ़-लिखकर सशक्त हो गई हैं और अपना भविष्य स्वयं बना रही हैं। परिणामस्वरूप, लड़की वाले अब अपनी शर्तें रखते हैं। इसी क्रम में एक लड़की और लड़के का फॉर्म आया तथा उनके परिवार वाले भी उपस्थित हुए। दोनों परिवारों की सहमति होने पर सम्मेलन में इस जोड़ी को सामूहिक विवाह के लिए चयनित कर लिया गया।

इस मौके पर कोषाध्यक्ष सरिता गुप्ता ने कहा कि सामूहिक विवाह बहुत धूमधाम व वैभव के साथ किया जाता है। इसमें गृहस्थ जीवन के लिए सभी आवश्यक सामान उच्च कोटि का प्रदान किया जाता है, जिससे गरीब परिवार सुचारु रूप से चल सके।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment