खुर्जा : 8 / मार्च / 2026 : दिल्ली में यूजीसी (UGC) के खिलाफ प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे राष्ट्रवादी प्रताप सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर पुलिस प्रशासन ने कड़ा शिकंजा कस दिया है। संगठन के जिलाध्यक्ष गौरव तोमर धरपा को पिछले तीन दिनों से उनके आवास पर ‘हाउस अरेस्ट’ (नजरबंद) कर रखा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस प्रशासन पूरी गोपनीयता बरत रहा है। जिलाध्यक्ष के आवास के बाहर तैनात पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस (सादे कपड़ों) में मौजूद हैं, जिससे आम नागरिकों के लिए यह पहचानना मुश्किल हो रहा है कि वे पुलिस बल का हिस्सा हैं या सामान्य व्यक्ति। इस रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। आवास पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा अपने नेता की नजरबंदी की खबर मिलते ही संगठन के तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी उनके आवास पर पहुंच गए हैं। वर्तमान में गौरव तोमर के साथ मुख्य रूप से विष्णु जादौन,योगेश चौहान,महेश कुमार,विवेक राघव, राम किशन सहित संगठन के आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मौके पर SI प्रदीप चौहान और SI विशाल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल स्थिति पर नजर बनाए हुए है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करने के उनके अधिकार को दबाया जा रहा है। ”प्रशासन हमें दिल्ली जाने से रोकने के लिए असंवैधानिक तरीके अपना रहा है। सादे कपड़ों में पुलिस की तैनाती करके दहशत का माहौल बनाया जा रहा है।” -संगठन के कार्यकर्ता राष्ट्रवादी प्रताप सेना के पदाधिकारियों का कहना है कि वे यूजीसी की नीतियों के खिलाफ दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें घर से बाहर निकलने तक की अनुमति नहीं दी है। क्षेत्र में इस कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












