Home » बुलंदशहर » एकेपी डिग्री कॉलेज के एनएसएस विशेष शिविर का पंचम दिवस: योग, विज्ञान-तकनीकी व कौशल प्रशिक्षण से छात्राएं हुईं प्रेरित

एकेपी डिग्री कॉलेज के एनएसएस विशेष शिविर का पंचम दिवस: योग, विज्ञान-तकनीकी व कौशल प्रशिक्षण से छात्राएं हुईं प्रेरित

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 16 / मार्च / 2026 :  एकेपी डिग्री कॉलेज खुर्जा की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई एंजेल्स के सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम उस्मापुर में चल रहा है। जिसके पंचम दिवस का शुभारंभ एन एस एस लक्ष्य गीत के साथ में हुआ।

 

प्रातः कालीन सत्र में पतंजलि योगपीठ से योगऋषि स्वामी रामदेव जी के शिष्य स्वामी प्राणदेव जी महाराज ने योगासन व प्राणायाम का अभ्यास कराया। स्वामी जी ने स्वयंसेविकाओं को अन्नमयकोश प्राणमयकोश मनोमयकोश विज्ञानमयकोश आनन्दमयकोश के स्वरूप से अवगत कराया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनु आर्या ने बताया कि आज की थीम “भारतीय ज्ञान परंपरा में विज्ञान व तकनीकी है”।

इस सत्र की विषय विशेषज्ञ वर्षा गुप्ता जी उज्ज्वल ज्ञानालय निश्शुल्क शिक्षा संस्थान खुर्जा से रहीं। आपने छात्राओं को व्यावहारिक ज्ञान, प्रयोगात्मक कौशल और वास्तविक दुनिया की समस्याओं को सुलझाने की क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया। आपने छात्राओं को बेकार की वस्तुओं से हस्तशिल्प सजावट की वस्तुएं मोर छड़ी, डांडिया स्टिक, पैन सजाना, कलश सजाना, टेबल मेट आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया। आपने कहा कि प्रयास छात्राओं को स्व रोजगार के अवसर प्रदान करेगा।

निधि रसवंत जी ने बालिकाओं को मासिक धर्म की प्रक्रिया, पीरियड्स के समय होने वाली समस्याओं पेट दर्द, कमर दर्द, उल्टी, चक्कर आदि के कारणों पर विस्तार से चर्चा की। आपने मासिक धर्म सम्बन्धी समस्याओं से बचने के लिए पूरे महीने के लिए स्वास्थ्यवर्धक भोजन सामग्री की जानकारी दी

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment