हाथरस : 18 / मार्च / 2026 : आज सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026’ के अंतर्गत मण्डल सादाबाद कुरसंडा के पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ सक्रिय सहभागिता की। इस अवसर पर कार्य क्रम की मुख्य वक्ता क्षेत्रीय मंत्री मती डौली माहौर रही कार्यक्रम की अध्यक्षता चन्द्रभान पूर्व मण्डल अध्यक्ष ने की। कार्यक्रम संयोजक मण्डल अध्यक्ष सूरज शाह थे।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता डौली माहौर ने कार्य विस्तार की दृष्टि पर चर्चा करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य केवल सम्पर्क ही नहीं बल्कि समाज की आवश्यकताओं को समझकर उन्हें राष्ट्र और समग्र विकास की विचार धारा से जोड़ना है। संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका को मजबूत करने तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देने पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर वर्ग के प्रभारी महेंद्र सिंह आचार्य पूर्व जिला अध्यक्ष , सुनील राजेंद्र सिंह ठाकरे पूर्व मंडल अध्यक्ष, रामहरी चाहर में अंकित प्रधान व्यवस्थापक नीरज सिसोदिया, रूपेश ,चंद्रभान सिंह ,राजेश देवी, रजत चौधरी ,कर्मवीर सिंह, संदीप ठाकुर ,जगबीर सिंह ,लाइव चौधरी ,प्रेमवीर सिंह, विक्रम विक्रमादित्य गौतम, पूरन सिंह प्रधान, अमित सोनी सचिन सिसोदिया, भूपेंद्र सिंह ,आदि उपस्थित थे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












