Home » बुलंदशहर » अनूपशहर के अहार में इंडेन गैस एजेंसी पर छापा , 340 सिलेंडर कम मिले, कालाबाजारी का मामला दर्ज

अनूपशहर के अहार में इंडेन गैस एजेंसी पर छापा , 340 सिलेंडर कम मिले, कालाबाजारी का मामला दर्ज

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

अनूपशहर : 18 / मार्च / 2026 :  अनूपशहर क्षेत्र के अहार बांगर स्थित इंडेन ग्रामीण गैस एजेंसी पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापा मारकर कथित गैस कालाबाजारी का बड़ा मामला पकड़ा है। जांच के दौरान एजेंसी के स्टॉक में भारी अनियमितताएं सामने आईं और कुल 340 गैस सिलेंडर कम पाए गए।

दो दिन पहले देर शाम एसडीएम अनूपशहर प्रियंका गोयल, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी प्रथम सुनील कुमार यादव तथा पूर्ति निरीक्षक अविनाश कुमार की टीम ने एजेंसी पर छापेमारी कर स्टॉक रजिस्टर, वितरण प्रणाली और संबंधित दस्तावेजों की जांच की।

 

जांच में रिकॉर्ड के अनुसार 14 किलो के 291 घरेलू सिलेंडर तथा 5 किलो श्रेणी के 49 सिलेंडर (घरेलू व व्यावसायिक) मौके पर कम पाए गए। वहीं 10 किलो के प्लास्टिक सिलेंडर अधिक मिले, जिनके संबंध में एजेंसी संचालक कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
इसके अलावा घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडरों की बिक्री से जुड़े वैध अभिलेख भी उपलब्ध नहीं कराए गए, जिससे कालाबाजारी की आशंका और बढ़ गई।

जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री और रिकॉर्ड में हेराफेरी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर एजेंसी संचालक मुकेश कुमार और मैनेजर अंकित कुमार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित दस्तावेज कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही गैस एजेंसी के निरस्तीकरण के संबंध में उच्च अधिकारियों को भी रिपोर्ट भेजी गई है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment