खुर्जा : 18 / मार्च / 2026 : खुर्जा के चौ.हरचंद सिंह महाविद्यालय में गुरुवार को स्ट्रेस मैनेजमेंट पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ कालेज के निदेशक डॉ. एन. के.शर्मा ने किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए कॉलेज के निदेशक डॉ. एन.के. शर्मा ने कहा कि स्ट्रेस युवा और विद्यार्थियों के लिए एक आम मानसिक समस्या है।

उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वह अपने मस्तिष्क पर अनावश्यक दबाव नहीं डालें। इससे अनेक प्रकार की व्याधि और समस्या उत्पन्न हो जाती है जो विद्यार्थियों के लिए हानिकारक है।
डॉ. अश्वनी सिंह ने इस अवसर पर कहा कि स्ट्रेस के कारण तनाव, चिंता और चिड़चिड़ापन उत्पन्न होता है।

इससे सांस फूलना, ध्यान केंद्रित नहीं करना और घबराहट जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इससे बचने के लिए विद्यार्थियों को सामान्य रूप से योग, मेडिटेशन और व्यायाम आदि करना चाहिए ताकि तनाव की समस्या उत्पन्न नहीं हो। कार्यशाला का आयोजन विज्ञान विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर कपिल सैनी, ऋतु बंसल, योगेश कुमार, एलपी शर्मा पूजा चौधरी आदि उपस्थित रहे।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












