Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ में प्रेम विवाह से नाराज पिता ने अपनी चार बेटियों के साथ मिलकर दामाद की कर दी बेरहमी से हत्या

लखनऊ में प्रेम विवाह से नाराज पिता ने अपनी चार बेटियों के साथ मिलकर दामाद की कर दी बेरहमी से हत्या

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

लखनऊ : 18 / मार्च / 2026 :  लखनऊ राजधानी से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। प्रेम विवाह से नाराज पिता ने अपनी चार बेटियों के साथ मिलकर दामाद की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोप है कि आरोपी परिवार ने चारपाई के पाये (पैर) से पीट-पीटकर युवक की जान ले ली।

पुलिस के अनुसार, मृतक ने परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया था, जिससे लड़की के परिजन लंबे समय से नाराज चल रहे थे। इसी रंजिश में आरोपियों ने युवक को घर बुलाया और विवाद के दौरान उस पर हमला कर दिया।
हमला इतना गंभीर था कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया।  घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी पिता और चारों बेटियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना एक बार फिर समाज में ऑनर और पारिवारिक रंजिश के नाम पर बढ़ती हिंसा को उजागर करती है। इलाके में दहशत का माहौल है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment