डिबाई : 21 / मार्च / 2026 : डिबाई नगर में आज ईद-उल-फितर का पावन पर्व पूरे उत्साह, उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह ईदगाह पर मुस्लिम समाज के लोगों ने एकत्र होकर शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा की और देश में अमन-चैन, खुशहाली एवं तरक्की की दुआ मांगी। नमाज अदा होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी, जिससे पूरे क्षेत्र में प्रेम और सौहार्द का वातावरण बना रहा। ईदगाह परिसर में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए उप जिलाधिकारी मनीष कुमार, क्षेत्राधिकारी मधुप कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह तथा कस्बा चौकी इंचार्ज विशाल प्रताप सिंह मय पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने लगातार निगरानी करते हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।
वहीं नगर पालिका की ओर से भी व्यवस्थाएं बेहतर रहीं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) अरविंद कुमार मिश्रा स्वयं मौके पर उपस्थित रहे और साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।

ईदगाह एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता सुनिश्चित की गई, जिससे नमाजियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं भी सुचारू रूप से उपलब्ध कराई गईं। ईद के अवसर पर बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। मिठाइयों, सेवइयों और कपड़ों की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही, वहीं बच्चों में ईदी पाने का खास उत्साह दिखाई दिया। डिबाई में मनाया गया यह ईद पर्व आपसी भाईचारे, एकता और गंगा-जमुनी तहजीब का सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












