Home » उत्तर प्रदेश » गोरखपुर बार चुनाव में तेज़ी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए रत्नेश पाठक ने रखा अपना पक्ष

गोरखपुर बार चुनाव में तेज़ी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए रत्नेश पाठक ने रखा अपना पक्ष

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक, ब्यूरो, गोरखपुर मंडल

 

गोरखपुर : 21 / मार्च / 2026 :  गोरखपुर बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट का चुनाव इस समय पूरे जोर-शोर के साथ चल रहा है। चुनावी मैदान में कई प्रत्याशी अधिवक्ताओं के बीच अपने-अपने दावे पेश कर रहे हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी रत्नेश कुमार पाठक ने एक खास मुलाकात के दौरान अपनी प्राथमिकताएं और लक्ष्य स्पष्ट किए।

रत्नेश कुमार पाठक ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य अधिवक्ताओं के संकट के समय उनके साथ खड़े रहना और उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करना है। उन्होंने बताया कि इसी लक्ष्य के साथ वह चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह बार एसोसिएशन में पूर्व संयुक्त मंत्री और पूर्व उपाध्यक्ष रह चुके हैं, जिससे उन्हें सिविल कोर्ट की कार्यप्रणाली का अच्छा अनुभव है।

उन्होंने अधिवक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वह चुनाव में अपना कर्तव्य निभा रहे हैं और यदि अधिवक्ता बंधुओं ने उन्हें इस पद के लिए चुना, तो वह अपने वादों पर पूरी तरह खरे उतरेंगे। पाठक ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ उनका नहीं, बल्कि सभी अधिवक्ताओं का है और सभी मिलकर इस लड़ाई को लड़ रहे हैं।

आगे उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में अनुभव का विशेष महत्व होता है और यही अनुभव उन्हें इस पद के लिए मजबूत बनाता है। उन्होंने अधिवक्ता बंधुओं से समर्थन की अपील करते हुए आश्वासन दिया कि पद पर आने के बाद बार एसोसिएशन से जुड़ी हर समस्या के समाधान में वह सबसे आगे खड़े है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment