Home » बुलंदशहर » खुर्जा में कांग्रेस की समीक्षा बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों में जुटा गठबंधन

खुर्जा में कांग्रेस की समीक्षा बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों में जुटा गठबंधन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 10 / अप्रैल / 2026 :  बुलंदशहर के खुर्जा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने की। कार्यक्रम में जिले भर से कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

 

बैठक के दौरान बुलंदशहर जिले से आए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का परिचय कराया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष जियाउर रहमान ने किया। बैठक के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने मंच के सामने ही सम्मान न मिलने की बात कहते हुए अपना विरोध दर्ज कराया, हालांकि उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रति अपनी आस्था भी जताई।

 

मीडिया से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कहा कि कांग्रेस गठबंधन पूरी ताकत के साथ वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गया है और पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी।

पांच राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रदीप नरवाल ने कहा कि पिछली बार पांच राज्यों में से केवल एक राज्य में कांग्रेस गठबंधन की सरकार थी, लेकिन इस बार अन्य राज्यों में भी कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहेगा।

 

बैठक में जिले भर से पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों की तैयारी पर चर्चा की।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This