Home » बुलंदशहर » खुर्जा में धूमधाम से मनाई जाएगी महाराणा प्रताप जयंती, तैयारियां तेज

खुर्जा में धूमधाम से मनाई जाएगी महाराणा प्रताप जयंती, तैयारियां तेज

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 27 / अप्रैल / 2026 :  महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर 9 मई 2026 को खुर्जा शहर में भव्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में 26 अप्रैल को जीटी रोड स्थित महाराणा प्रताप सामाजिक विकास संस्थान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता विजय सोलंकी ने की।

बैठक में विनय प्रताप सिंह राघव (उपाध्यक्ष), शिवराम सिंह (महामंत्री), सुरेंद्र राघव (मंत्री), मधु राणा, अनिल कुशवाहा, अजय छौंकर और रवि प्रधान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने जयंती समारोह को भव्य और यादगार बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव रखे।

कार्यक्रम की रूपरेखा भी तय कर दी गई है। 9 मई को सुबह 8 बजे हवन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद 10 बजे माल्यार्पण किया जाएगा। सुबह 10:30 बजे विचार गोष्ठी आयोजित होगी, जिसमें वक्ता महाराणा प्रताप के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डालेंगे। अंत में 12 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा।

आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment