Home » बुलंदशहर » खुर्जा ट्रिपल मर्डर केस: आरोपी मयंक सैनी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा बरामद

खुर्जा ट्रिपल मर्डर केस: आरोपी मयंक सैनी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा बरामद

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा  : 27 / अप्रैल / 2026 :  खुर्जा में हुए चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी मयंक सैनी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान मयंक पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, मयंक को उसकी निशानदेही पर अगवाल फाटक के पास हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी के लिए ले जाया गया था। इसी दौरान वह पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश करने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें मयंक सैनी घायल हो गया।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि खुर्जा में एक जिम के अंदर जन्मदिन पार्टी के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। केक चेहरे पर लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में पुलिस ने अब तक 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिनमें से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मयंक सैनी की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी कामयाबी मान रही है। खुर्जा नगर पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में यह मुठभेड़ हुई। मामले में आगे की जांच जारी है।

सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर बरामदगी के दौरान उसने भागने और फायरिंग की कोशिश की, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment