Home » बुलंदशहर » खुर्जा में ट्रिपल मर्डर 3 आरोपी गिरफ्तार ,अन्य की धर पकड़ के लिए छ: टीमें गठित ,एसआईटी बनाई, एडीजी और डीआईजी मौके पर

खुर्जा में ट्रिपल मर्डर 3 आरोपी गिरफ्तार ,अन्य की धर पकड़ के लिए छ: टीमें गठित ,एसआईटी बनाई, एडीजी और डीआईजी मौके पर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
गोलियों से तड़तड़ाहट गुंजा खुर्जा का जिम सेंटर है, पिस्तौल और रिवाल्वर से गोली चलने की संभावना,पुलिस को कई खोखा कारतूस भी मिले।

 

 

खुर्जा/बुलंदशहर : 26 / अप्रैल / 2026 :  थाना खुर्जा नगर क्षेत्र में बीती रात जन्मदिन पार्टी के दौरान हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

 

 

जानकारी के अनुसार, खुर्जा के एक जिम सेंटर पर जीतू सैनी का जन्मदिन मनाया जा रहा था। रात करीब 11 बजे पार्टी के दौरान जीतू सैनी और उसके साथियों का अमरदीप, मनीष और आकाश से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने तीनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से घर में मातम पसरा हुआ है और क्षेत्र में शोक की लहर है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए देर रात ही डीआईजी मौके पर पहुंचे और जांच के निर्देश दिए। इसके बाद एडीजी मेरठ जोन भी मौके पर पहुंचे और बताया कि मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मृतक स्थानीय भाजपा सभासद संजय सैनी के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा विधायक मीनाक्षी सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक जन्मदिन की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। मामूली विवाद ने तीन जिंदगियां छीन लीं, जिससे पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment