Home » उत्तर प्रदेश » रास्ता अवरुद्ध करने की शिकायत लेकर थाने पहुंचा बीमार बुजुर्ग, कार्रवाई की लगाई गुहार

रास्ता अवरुद्ध करने की शिकायत लेकर थाने पहुंचा बीमार बुजुर्ग, कार्रवाई की लगाई गुहार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गोरखपुर : 25 / अप्रैल / 2026 :  जनपद गोरखपुर के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर प्रथम निवासी एक बुजुर्ग ने रास्ता अवरुद्ध किए जाने की शिकायत पुलिस से की है। पीड़ित राम मूरत पुत्र लूहरी ने थाना अध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित का आरोप है कि उसके मौसेरे भाई रामसूरत पुत्र रामदयाल ने आने-जाने वाले रास्ते को जबरन बंद कर दिया है। इतना ही नहीं, रास्ते पर बने खड़ंजे की ईंटें उखाड़कर आवागमन बाधित किया जा रहा है।

राम मूरत के अनुसार वह पहले भी उपजिलाधिकारी कैंपियरगंज को तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दे चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि ग्राम समाज की भूमि (आराजी संख्या 951) पर स्थित सतगुरु कबीर साहब के आश्रम के आसपास के हिस्से पर भी विरोधी पक्ष ने कब्जा कर लिया है। इस भूमि के कुछ हिस्से पर मंदिर और समाधि स्थल भी मौजूद हैं।

पीड़ित का कहना है कि मामले की जांच के लिए लेखपाल और कानूनगो को निर्देश दिए गए थे, लेकिन उन्होंने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और प्रकरण लंबित पड़ा है। साथ ही, आरोप लगाया गया कि संबंधित कर्मचारियों के विरोधी पक्ष से संबंध होने के कारण निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हो रही।

बीमार और कमजोर स्थिति में पहुंचे बुजुर्ग ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और रास्ते को खाली कराकर ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाए।

पीड़ित की लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस और प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और बुजुर्ग को कब तक न्याय मिल पाता है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment