Home » बुलंदशहर » खुर्जा में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बाइक बेचने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, 4 मोटरसाइकिल बरामद

खुर्जा में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बाइक बेचने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, 4 मोटरसाइकिल बरामद

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 25 / अप्रैल / 2026 :  बुलंदशहर पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। खुर्जा नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान पॉटरी सेंटर क्षेत्र से दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट लगी चार मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं, जिन्हें चोरी कर बेचा जाना था। आरोपियों की पहचान शाहिद, निवासी ग्राम इस्लामाबाद (देहात)
तस्दीक, निवासी शेखसाहिबान (नगर क्षेत्र) के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उनकी पहचान छिपाते थे और आर्थिक लाभ के लिए उन्हें बेच देते थे।

खुर्जा नगर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पॉटरी सेंटर एरिया में दोनों संदिग्धों को रोका गया। पूछताछ और तलाशी में मामला खुलकर सामने आया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

सीओ खुर्जा शोभित कुमार अत्रि ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर गिरोह पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है। साथ ही, इससे आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा भी मजबूत हुआ है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment