Home » उत्तर प्रदेश » होमगार्ड भर्ती परीक्षा का DM-SP ने लिया जायजा, व्यवस्थाओं की परखी गुणवत्ता

होमगार्ड भर्ती परीक्षा का DM-SP ने लिया जायजा, व्यवस्थाओं की परखी गुणवत्ता

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

दुष्यंत पचौरी , हाथरस

 

 

हाथरस : 25 / अप्रैल / 2026 :  उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 की द्वितीय पाली की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ एम0जी0 पॉलीटेक्निक, हाथरस परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम और स्ट्रांग रूम का बारीकी से निरीक्षण किया। कैमरों के माध्यम से परीक्षा कक्षों में बैठकर परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों की निगरानी की गई। इसके बाद उन्होंने केंद्र का भ्रमण कर कक्षों की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 12 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है, जो पूरी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी वातावरण में संपन्न हो रही है। सुबह से ही प्रशासनिक टीम सक्रिय रही और सायंकालीन पाली में भी व्यवस्थाओं की निगरानी जारी रही।

बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए परीक्षार्थियों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था , छाया (शेड) की सुविधा , बैठने और प्रकाश की उचित व्यवस्था , प्रत्येक केंद्र पर मेडिकल टीम की तैनाती जैसे जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान सीओ सदर, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रशासन की सख्त निगरानी और बेहतर व्यवस्थाओं के चलते होमगार्ड भर्ती परीक्षा जनपद में सफलतापूर्वक और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होती नजर आ रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment