हाथरस में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने वृहद गौ संरक्षण केंद्र पुन्नैर का किया निरीक्षण

दुष्यंत पचौरी , हाथरस

 

 

हाथरस  : 28 / अप्रैल / 2026 :  ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए गौशालाओं में संरक्षित गौवंश की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने विकास खंड हाथरस स्थित वृहद गौ संरक्षण केंद्र पुन्नैर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने नर, मादा एवं बछड़ों को अलग-अलग शेड में रखने के निर्देश दिए। साथ ही गौवंश के लिए स्वच्छ पेयजल, छायादार स्थान, हरे चारे, भूसे तथा संतुलित आहार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी ने टीन शेड की स्थिति, चारा उपलब्धता और बायोगैस संयंत्र के संचालन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने केयर टेकर उपस्थिति पंजिका, स्टॉक रजिस्टर एवं पशु चिकित्सक विजिट रजिस्टर की जांच कर अभिलेखों के सही रख-रखाव के निर्देश दिए।

इसके अलावा उन्होंने गौशाला में तालाब की व्यवस्था करने और सीसीटीवी कैमरों को जिला कंट्रोल रूम से जोड़ने के निर्देश दिए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को सभी गौशालाओं में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण और 100% ईयर टैगिंग सुनिश्चित करने को कहा गया।

अधिकारियों के अनुसार, इस गौ संरक्षण केंद्र में कुल 380 गौवंश संरक्षित हैं, जिनमें 80 नर और 300 मादा हैं। यहां 9 केयर टेकर कार्यरत हैं। गौशाला में चारा, भूसा और अन्य आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता है। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी, परियोजना निदेशक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment