उत्तर प्रदेश : 15 / मई / 2026 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने पश्चिमी यूपी में अपनी रणनीति पर काम तेज कर दिया है। मेरठ जिले की सातों विधानसभा सीटों को लेकर पार्टी संगठन और नेतृत्व स्तर पर लगातार मंथन चल रहा है। माना जा रहा है कि अगस्त महीने में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव मेरठ को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं।
सूत्रों के अनुसार, इस बार टिकट वितरण में सर्वे रिपोर्ट को अहम आधार बनाया जाएगा। पार्टी स्थानीय समीकरण, जनता के बीच पकड़, संगठन में सक्रियता और पिछले चुनावों के प्रदर्शन का आकलन कर रही है। सपा की नजर खास तौर पर उन सीटों पर है जहां पिछले चुनाव में मुकाबला बेहद करीबी रहा था।

पार्टी फिलहाल अधिकांश सीटों पर पुराने और अनुभवी नेताओं पर भरोसा जताने के मूड में दिखाई दे रही है, लेकिन एक-दो विधानसभा सीटों पर नए चेहरों को मौका मिलने की भी चर्चा है। युवा और सक्रिय कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर भी पार्टी नेतृत्व नजर बनाए हुए है।
मेरठ में संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार बैठकों का दौर जारी है। बूथ स्तर तक तैयारी मजबूत करने और सामाजिक समीकरण साधने की रणनीति बनाई जा रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पश्चिमी यूपी में मजबूत प्रदर्शन सपा के लिए 2027 चुनाव में निर्णायक साबित हो सकता है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












