Home » उत्तर प्रदेश » कैंट होम्योपैथिक लेबोरेटरी के निदेशक ने डॉ. वी.के. वर्मा को किया सम्मानित

कैंट होम्योपैथिक लेबोरेटरी के निदेशक ने डॉ. वी.के. वर्मा को किया सम्मानित

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक, गोरखपुर 

 

बस्ती : 18 / मई / 2026 :   डा. वी.के. वर्मा को चिकित्सा शिक्षा, समाजसेवा और साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कैंट होम्योपैथिक लेबोरेटरी गया, बिहार के निदेशक उत्पल कुमार यादव ने गोटवा स्थित पटेल एस.एम.एच. हॉस्पिटल पहुंचकर उन्हें हैनिमैन का मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उत्पल कुमार यादव ने कहा कि डॉ. वर्मा की ख्याति और उनके कार्यों से लोग भलीभांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. वर्मा ने अपना सम्पूर्ण जीवन मानवता की सेवा को समर्पित कर दिया है और उनकी कार्यशैली चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हजारों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि कैंट होम्योपैथिक लेबोरेटरी उनके योगदान को नमन करती है।

कार्यक्रम में आयुष मेडिकल एसोसियेशन बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डा. बिरेन्द्र नाथ मौर्य, अनुज कुमार, दबीर हसन तथा कैंट के मैनेजर राकेश तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
डॉ. वर्मा को सम्मानित किए जाने पर पटेल एस.एम.एच. हॉस्पिटल के निदेशक डा. आलोक रंजन वर्मा, विनोद कुमार उपाध्याय, रामकृष्ण लाल जगमग, दिनेश कुमार पाण्डेय, अशोक श्रीवास्तव, रितेश चौधरी, डा. आरएन चौधरी, डा. चन्दा सिंह समेत शिक्षा, चिकित्सा, समाजसेवा और साहित्य जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment