Home » बुलंदशहर » टूटा बिजली का खंभा बना काल, करंट से 6 बेजुबान जानवरों की मौत; ग्रामीणों में भारी आक्रोश

टूटा बिजली का खंभा बना काल, करंट से 6 बेजुबान जानवरों की मौत; ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 14 / जून / 2026 :  थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव धराऊं में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते बड़ा हादसा सामने आया है। आंधी में टूटा बिजली का खंभा और खेत में पड़े करंट प्रवाहित तार 6 बेजुबान जानवरों की मौत का कारण बन गए। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

ग्रामीणों के अनुसार, विगत दिनों आई तेज आंधी में गांव की एलटी लाइन का एक खंभा टूट गया था। इसके बाद बिजली विभाग को सूचना भी दी गई, लेकिन समय रहते न तो टूटे खंभे को ठीक कराया गया और न ही जमीन पर पड़े तारों को सुरक्षित किया गया। बताया जा रहा है कि खेत में पड़े तारों में लगातार करंट दौड़ रहा था।

 

इसी दौरान एक नंदी, एक नीलगाय समेत कुल 6 जानवर करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई।

ग्रामीण जगन्नदन शर्मा ने बताया कि विभागीय लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। वहीं राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष भूपेंद्र भाटी ने दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक जिम्मेदार बिजली विभाग के कर्मचारियों को निलंबित नहीं किया जाता, तब तक वे मृत जानवरों के शव उठाने या विभाग की किसी भी कार्रवाई में सहयोग नहीं करेंगे।

घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This