Home » उत्तर प्रदेश » कैंट पुलिस को बड़ी सफलता, गैंगस्टर एक्ट में वांछित किशोर राठौर दबोचा गया

कैंट पुलिस को बड़ी सफलता, गैंगस्टर एक्ट में वांछित किशोर राठौर दबोचा गया

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

गोरखपुर  : 17/ जून / 2026 :   थाना कैंट पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट से जुड़े एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त किशोर राठौर पुत्र स्वर्गीय लालू राठौर है, जो मूल रूप से उन्नाव जनपद का निवासी है और वर्तमान में गुजरात में भी रह रहा था। उसके खिलाफ थाना कैंट में मुकदमा संख्या 568/2024 के तहत यूपी गैंगस्टर एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज था, जिसमें वह वांछित चल रहा था।

जांच में सामने आया कि अभियुक्त अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर आम लोगों को निशाना बनाता था और सामूहिक रूप से धोखाधड़ी, जालसाजी व ठगी जैसे अपराध करता था। इन आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें धोखाधड़ी, जालसाजी और साजिश जैसे अपराध शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment