Home » उत्तर प्रदेश » अयोध्या विधानसभा: बसपा से सुरेश यादव की संभावित उम्मीदवारी बनी चर्चा का विषय

अयोध्या विधानसभा: बसपा से सुरेश यादव की संभावित उम्मीदवारी बनी चर्चा का विषय

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

अयोध्या : 31 / जुलाई / 2026 :   प्रदेश की सबसे चर्चित विधानसभा सीटों में शामिल अयोध्या विधानसभा में आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से समाजसेवी संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव की संभावित उम्मीदवारी को लेकर चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं।

पार्टी सूत्रों और सुरेश यादव के करीबी लोगों के अनुसार, उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है, हालांकि पार्टी की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
बताया जाता है कि सुरेश यादव पिछले कई वर्षों से विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक कार्यों और जनसहयोग के माध्यम से सक्रिय हैं। उनके समर्थकों का दावा है कि समाजसेवा के कारण उन्होंने विभिन्न वर्गों में अपनी अलग पहचान बनाई है।

वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक राजबली यादव के परिवार से जुड़े हैं, जिसके चलते यादव समाज में भी उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अयोध्या विधानसभा में दलित, पिछड़ा, ब्राह्मण, मुस्लिम, निषाद, राजपूत और अन्य समुदायों की उल्लेखनीय संख्या होने के कारण सभी दल सामाजिक समीकरणों को साधने में जुटे हैं।

ऐसे में यदि बसपा सुरेश यादव को उम्मीदवार बनाती है तो मुकाबले के समीकरण प्रभावित हो सकते हैं।हालांकि, चुनावी परिणाम अंततः सभी दलों के प्रत्याशियों, चुनावी रणनीति, जनसमर्थन और मतदान के रुझान पर निर्भर करेंगे। फिलहाल बसपा की ओर से उम्मीदवार की औपचारिक घोषणा का इंतजार है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment