Home » उत्तर प्रदेश » अयोध्या: मठ में प्रवेश नहीं मिलने के आरोप के बाद नहर किनारे मनाई गई गुरु पूर्णिमा

अयोध्या: मठ में प्रवेश नहीं मिलने के आरोप के बाद नहर किनारे मनाई गई गुरु पूर्णिमा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

अयोध्या  : 31 / जुलाई / 2026 :   योगी सरकार के सुशासन के दावों के बीच अयोध्या के सोहावल तहसील अंतर्गत पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के मोकलपुर (बाबा का पुरवा) में प्रशासनिक संवेदनहीनता का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर स्थानीय संत महंत शिवप्रकाश दास (फुलवारी बाबा) को प्रशासन द्वारा उनके ही मठ में प्रवेश और आयोजन की अनुमति नहीं दी गई। ग्रामीणों और संत के अनुसार, प्रशासन ने कानून-व्यवस्था और दंगे की आशंका का हवाला देते हुए मंदिर परिसर में जाने से रोक दिया।

इसके बाद मजबूरन संतों और ग्रामीणों ने नहर के तट पर ही गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया और भंडारा संपन्न किया। इस घटना से स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी रोष व्याप्त है। महंत शिवप्रकाश दास ने प्रशासनिक आदेश का पालन करते हुए संयम बरता, लेकिन संतों को अपने ही धार्मिक स्थल पर पर्व मनाने से रोके जाने पर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं और सवाल खड़े हो रहे हैं। इस संबंध में स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment