रबूपुरा, गौतमबुद्ध नगर : 15 / अगस्त / 2026 : रबूपुरा में READ India NGO एवं Avery Dennison Company के सहयोग से संचालित Community Library and Resource Centre (CLRC) में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोह एवं प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण पूरा करने वाले लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत और तिलक लगाकर की गई। इसके बाद गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। लाभार्थियों ने देशभक्ति और राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का उत्साह बढ़ाया।
इस दौरान Stitching & Sewing, Beauty & Wellness, Basic Computer और DCA का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। बताया गया कि CLRC में संचालित प्रशिक्षण एवं विभिन्न सत्र लाभार्थियों के लिए पूर्णतः निःशुल्क हैं।

READ India द्वारा Avery Dennison के सहयोग से केंद्र में Early Childhood Development, Reading & Writing, Library, Basic Computer, DCA, Stitching & Sewing तथा Beauty & Wellness सहित कई शैक्षिक एवं कौशल विकास कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
केंद्र की लाइब्रेरी में विद्यार्थियों और स्थानीय समुदाय के लिए विभिन्न विषयों की पुस्तकें उपलब्ध हैं, जिससे पढ़ने की आदत विकसित करने और ज्ञानवर्धन को बढ़ावा मिल रहा है।

इसके अलावा READ India की टीम स्कूलों और समुदायों में पहुंचकर स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित करती है। इन सत्रों के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारियां दी जाती हैं।
कार्यक्रम में Avery Dennison के तुषार सर और READ India के फैजान सर ने लाभार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शिक्षा, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता को बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









