Home » बुलंदशहर » नवदुर्गा शक्ति मंदिर में नवदुर्गेश्वर महादेव की जलहरी का विधि-विधान से विसर्जन

नवदुर्गा शक्ति मंदिर में नवदुर्गेश्वर महादेव की जलहरी का विधि-विधान से विसर्जन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

 खुर्जा  : 16 / अगस्त / 2026 :   श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर, खुर्जा में भगवान श्री नवदुर्गेश्वर महादेव का जलहरी विसर्जन विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन-अर्चन एवं अभिषेक कर धर्मलाभ प्राप्त किया। अनुष्ठान के उपरांत श्रद्धालुओं को भंडारा प्रसादी का वितरण भी किया गया।

मंदिर के मार्गदर्शक एवं परामर्शदाता डी.सी. गुप्ता ‘कांटे वाले’ ने बताया कि सावन मास में भगवान शिव की विशेष आराधना एवं अभिषेक के उपरांत जलहरी उतारकर उसका विधिवत विसर्जन करना अत्यंत पवित्र एवं प्राचीन धार्मिक परंपरा है। यह अनुष्ठान श्रद्धा, आस्था एवं सनातन संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग है।

धार्मिक अनुष्ठान मंदिर के मुख्य पुजारी  नंदकिशोर जी ने वैदिक रीति-रिवाजों एवं मंत्रोच्चार के साथ विधिवत संपन्न कराया।

कार्यक्रम की सफलता में मंदिर के पूर्व अध्यक्ष  संजय वर्मा,  अनिल महाराजा, अध्यक्ष  देवेश कौशिक, मार्गदर्शक एवं परामर्शदाता डी.सी. गुप्ता ‘कांटे वाले’, श्री सजल वर्मा, कुशल वर्मा,  सरिता गुप्ता तथा आजीवन सचिव  रोहित अग्रवाल सहित मंदिर के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्री नवदुर्गेश्वर महादेव से समस्त जनमानस के सुख, शांति, समृद्धि एवं राष्ट्र कल्याण की प्रार्थना की।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment