जहांगीराबाद : 16 / अगस्त / 2026 : जहांगीराबाद नगर के मोहल्ला बंशीधर चौक में शनिवार रात आयोजित तीज मेले में महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पब्लिक पोल के आधार पर निधि वालियान को तीज क्वीन चुना गया, जबकि पृषि को बेबी जहांगीराबाद का खिताब मिला।

डांस प्रतियोगिता में दिव्या ने प्रथम, शानवी ने द्वितीय और काव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बैलून गेम में आंचल सोनी, रील गेम में प्रीति और सिंगार गेम में निधि विजेता रहीं। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथियों ने सम्मानित किया।
मेले का शुभारंभ बुलंदशहर पालिकाध्यक्ष दीप्ति मित्तल और पूर्व पालिकाध्यक्ष नीलम वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। पालिकाध्यक्ष दीप्ति मित्तल ने कहा कि तीज हमारी समृद्ध परंपरा और संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण त्योहार है।
ऐसे आयोजनों के माध्यम से महिलाएं अपनी प्रतिभा को सामने लाने के साथ-साथ एक-दूसरे से जुड़ती हैं। पारंपरिक त्योहारों को सभी को मिलकर उत्साह और भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। इस तरह के आयोजन महिलाओं और युवतियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच प्रदान करते हैं।
देर रात तक चले कार्यक्रम में महिलाओं और युवतियों ने गीत-संगीत और विभिन्न खेलों में हिस्सा लेकर खूब आनंद लिया। आयोजक विनीता अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। संचालन मीनाक्षी वार्ष्णेय और पलक अग्रवाल ने किया।
इस मौके पर पूनम मांगलिक, शैलेश कंसल, सीमा कंसल, रेनू सिंघल, रितु गोयल, तनीषा, विशाखा, आशी, डोली शर्मा, हिमांशी, शिल्पी गर्ग, ममता, चारू शर्मा, मुस्कान अग्रवाल, हिमानी आदि मौजूद रहीं।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










