गाजियाबाद : 24 / अगस्त / 2026 : भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रदेश अध्यक्ष का 23 अगस्त को गाजियाबाद आगमन पर साबेरी की पुलिया पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित सेवियर सोसाइटी के सामने आयोजित संगठन के कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और गांव-गांव पहुंचकर संगठन का विस्तार करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव रूपेश त्यागी ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा पूनम चौहान, प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम राजीव वधाना, राष्ट्रीय महासचिव राजीव गुप्ता, राष्ट्रीय सलाहकार मंत्री मासूम अली, राष्ट्रीय सचिव वरुण शर्मा, राष्ट्रीय सचिव कालू कसाना, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा रितिक यादव, प्रदेश संगठन मंत्री अरुण कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष आशु ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिनिधि संजीव यादव, जिला अध्यक्ष मजदूर मोर्चा अमीरुद्दीन शादाब कुरैशी, मनोज मिश्रा, अंकित त्यागी और बलबीर सहित गाजियाबाद जनपद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में संगठन की एकता, विस्तार और किसान हित से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने तथा किसान हित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










