Home » उत्तर प्रदेश » तुस्याना में भाकियू भानू का शक्ति प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप का जोरदार स्वागत

तुस्याना में भाकियू भानू का शक्ति प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप का जोरदार स्वागत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गौतमबुद्ध नगर : 24 / अगस्त / 2026 :  तुस्याना में रविवार को भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप के स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय प्रमुख उपाध्यक्ष अजब सिंह कसाना ने की और संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता मास्टर महकार नागर ने किया। गौतमबुद्ध नगर की टीम ने दनकौर, कनारसी, लड़पुरा, क्यामपुर और तिलपता गोल चक्कर पर प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।

समारोह के दौरान ठाकुर योगेश प्रताप ने कौशल भाटी को भारतीय किसान यूनियन भानू में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी पर शुभकामनाएं दीं।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप ने कहा कि वर्ष 2024 में एटा से प्रधानमंत्री आवास पहुंचकर जैविक खेती से जुड़े मुद्दे पर प्रधानमंत्री से वार्ता का प्रयास किया गया था। गौतमबुद्ध नगर पहुंचने पर स्थानीय सांसद डॉ. महेश शर्मा के आश्वासन के बाद किसान वापस लौट गए थे। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या के समाधान के लिए अब तक अपेक्षित पहल नहीं हुई है। इसी के विरोध में सांसद डॉ. महेश शर्मा के आवास पर प्रदर्शन किया जाएगा। आंदोलन की आगामी रणनीति की घोषणा जल्द की जाएगी।

कार्यक्रम में अमरोहा, गौतमबुद्ध नगर, बिजनौर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बुलंदशहर और बागपत से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। आयोजकों के अनुसार करीब एक हजार वाहनों के काफिले के साथ तीन से चार हजार किसान और कार्यकर्ता समारोह में शामिल हुए। किसानों के नारों और उत्साह से कार्यक्रम स्थल पर संगठन की एकजुटता नजर आई।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment