Home » उत्तर प्रदेश » मनचलों पर गाजियाबाद पुलिस का पहरा, सादे कपड़ों में महिला पुलिस तैनात

मनचलों पर गाजियाबाद पुलिस का पहरा, सादे कपड़ों में महिला पुलिस तैनात

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद : 24 / अगस्त / 2026 :  रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए गाजियाबाद पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए ऑपरेशन डिकॉय शुरू किया है। इसके तहत महिला पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में बाजारों, मॉल, बस अड्डों और स्कूल-कॉलेजों के आसपास आम महिलाओं की तरह मौजूद रहकर शरारती तत्वों पर नजर रखेंगी।

छेड़छाड़ या अभद्रता की कोशिश करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। अभियान में एंटी रोमियो दल और मिशन शक्ति की टीमें भी सक्रिय रहेंगी। त्योहार के मद्देनजर शहर के तीनों जोन में 100 से अधिक संवेदनशील स्थान चिह्नित कर विशेष निगरानी बढ़ाई गई है।

डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि अभियान का उद्देश्य महिलाओं से जुड़े अपराधों पर प्रभावी रोक लगाना और शरारती तत्वों पर पुलिस की सख्त नजर बनाए रखना है। बाजारों में डायल-112 और स्थानीय पुलिस की टीमें भी मुस्तैद रहेंगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment