बुलंदशहर : 3 / अक्टूबर / 2026 : अम्बरपुर गांव में विशाल कबड्डी क्लब टूर्नामेंट का समाजसेवी शिवा विजय ने फीता काटकर शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेलप्रेमी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में समाजसेवी शिवा विजय ने कबड्डी क्लब को खेल आयोजन के लिए 51 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान शिवा विजय ने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन देने की है। ऐसे आयोजन युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










