Home » जहांगीराबाद » श्राद्ध के चलते कपड़े, आभूषण और इलैक्ट्रॉनिक्स सामान की बिक्री प्रभावित, नवरात्र से कारोबार बढ़ने की उम्मीद

श्राद्ध के चलते कपड़े, आभूषण और इलैक्ट्रॉनिक्स सामान की बिक्री प्रभावित, नवरात्र से कारोबार बढ़ने की उम्मीद

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीराबाद  : 3 / अक्टूबर / 2026 :   श्राद्ध पक्ष शुरू होते ही नगर के बाजारों में खरीदारी की रफ्तार धीमी पड़ गई है। शनिवार को श्राद्ध पक्ष के सातवें दिन श्राद्ध के दिन भी प्रमुख बाजारों में सामान्य दिनों की अपेक्षा ग्राहकों की आवाजाही कम रही।

कपड़े, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सामान और घरेलू वस्तुओं की दुकानों पर भी इसका असर दिखाई दिया। व्यापारियों का कहना है कि श्राद्ध पक्ष के दौरान लोग नई वस्तुओं की खरीदारी और शुभ कार्यों से परहेज करते हैं, जिससे कारोबार प्रभावित होता है।

हिंदू मान्यताओं के अनुसार पितृ पक्ष में लोग अपने पूर्वजों का स्मरण कर उनके निमित्त श्राद्ध और तर्पण करते हैं। इस दौरान अधिकांश परिवार खरीदारी और शुभ कार्यों को टाल देते हैं। इसी का सीधा असर बाजार की गतिविधियों पर पड़ता है। सामान्य दिनों में जहां दुकानों पर ग्राहकों की चहल-पहल बनी रहती है, वहीं इन दिनों दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में नजर आ रहे हैं।

व्यापारियों के मुताबिक श्राद्ध पक्ष की अवधि में कपड़े, जूते-चप्पल, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सामान, फर्नीचर और अन्य घरेलू वस्तुओं की बिक्री में कमी आती है। कई परिवार नवरात्र और इसके बाद आने वाले त्योहारों के लिए खरीदारी रोककर रखते हैं। ऐसे में व्यापारियों को उम्मीद है कि श्राद्ध पक्ष समाप्त होने के बाद बाजार में रौनक लौटेगी और त्योहारी खरीदारी से कारोबार को गति मिलेगी।

इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी धीरज बंसल ने बताया कि श्राद्ध पक्ष में ग्राहक जरूरी सामान की खरीदारी तक सीमित रहते हैं। नवरात्र शुरू होने के बाद बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

कपड़ा व्यापारी नीरज गुप्ता के अनुसार त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है। फिलहाल बाजार शांत है, लेकिन नवरात्र के बाद कपड़ों और अन्य सामान की मांग बढ़ सकती है।

व्यापारी संजय गर्ग ने कहा कि श्राद्ध पक्ष में लोग नई खरीदारी से बचते हैं, जिसका असर कारोबार पर साफ दिखाई देता है। त्योहारों के नजदीक आने के साथ बाजार में फिर से चहल-पहल बढ़ने की संभावना है।

वहीं मूलचंद बंसल ने बताया कि दुकानदारों ने आगामी त्योहारों को देखते हुए सामान मंगाकर तैयारी कर रखी है। श्राद्ध पक्ष समाप्त होने के बाद ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने और बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment