Home » बुलंदशहर » मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक व लोगों को साइबर अपराध के बारे में दी जानकारी

मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक व लोगों को साइबर अपराध के बारे में दी जानकारी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

अगौता  : 3 / अक्टूबर / 2026 :   शनिवार को थाना अगौता की मिशन शक्ति टीम ने एंटी रोमियो टीम एवं बीट भ्रमण के दौरान गढ़िया चौराहा और कस्बा अगौता में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों और सशक्तिकरण के संबंध में जानकारी दी।

टीम ने महिलाओं को 1090 वीमेन पावर हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी।

साथ ही महिला हेल्प डेस्क, महिला बीट पुलिस अधिकारी, एंटी रोमियो स्क्वाड और महिला साइबर सेल द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सहायता सेवाओं के बारे में बताया।

अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को साइबर ठगी से सावधान रहने, संदिग्ध लिंक व कॉल से बचने तथा ओटीपी और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी गई।

साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए भी जागरूक किया गया। टीम ने मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान सहित शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी।

वहीं मनपुर स्थित सनराइज स्कूल में आयोजित भारतीय शिक्षा बोर्ड की द्वितीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के संबंध में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। अभियान के माध्यम से महिलाओं, बालिकाओं एवं विद्यार्थियों को सुरक्षा उपायों, सहायता सेवाओं और खेलों के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment