खुर्जा : 7 / अक्टूबर / 2026 : गुरुवार को निकलने वाली श्रीराम वर यात्रा को लेकर मंगलवार रात श्रीरामलीला कमेटी की बैठक पंचवटी कम्यूनिटी भवन में आयोजित की गई। बैठक में श्रीराम बारात के रूट और यात्रा में शामिल होने वाली झांकियों की रूपरेखा तैयार की गई।
साथ ही यात्रा के दौरान आने वाली संभावित परेशानियों और उनके समाधान को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में गांधी मार्ग के किनारे फुटपाथ हटाए जाने से श्रीराम बारात के दौरान होने वाली संभावित परेशानी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। मौके पर मौजूद तहसीलदार जतीन गोस्वामी ने समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।
कमेटी के प्रधान आशीष गोयल, जनरल मैनेजर दीपक गर्ग, मैनेजर उमाशंकर अग्रवाल, महामंत्री पुनीत साहनी (विक्की) सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










