Home » गाजियाबाद » अजय राय के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यालय में काटा गया केक, कार्यकर्ताओं ने लिया संगठन को मजबूत करने का संकल्प

अजय राय के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यालय में काटा गया केक, कार्यकर्ताओं ने लिया संगठन को मजबूत करने का संकल्प

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद  : 7 / अक्टूबर / 2026 :    पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का जन्मदिन बुधवार, 7 अक्टूबर को महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव की अध्यक्षता में किया गया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अजय राय के जन्मदिन की बधाई दी और उनके कार्यकाल को याद करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विनीत त्यागी, सुरेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष विनीत त्यागी ने कहा कि अजय राय का लगभग तीन वर्ष का कार्यकाल बेहद प्रभावशाली रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अजय राय ने पूरे उत्तर प्रदेश में कार्यकर्ताओं के भीतर अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने की ताकत, क्षमता और विश्वास पैदा करने का काम किया।

उन्होंने कहा कि अजय राय के कार्यकाल के दौरान कार्यकर्ताओं में जिस तरह का उत्साह और संघर्ष की भावना पैदा हुई है, वह वर्ष 2027 तक कांग्रेस पार्टी के लिए संजीवनी बूटी का काम करेगी।विनीत त्यागी ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश प्रभारी राजेंद्र गौतम के निर्देशों के साथ नए प्रदेश अध्यक्ष आराधना मोना मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का सीधा लाभ आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर बाबूराम शर्मा, त्रिलोक सिंह, इस्माइल खान, विनोद शर्मा, सूर्यकांत, सुरेश चौधरी, मीनाक्षी माथुर, राकेश कुमार, यूसुफ कुरैशी, आरिफ पहलवान, रवि शंकर, सूर्य हर्ष, सूर्य अशोक कौशल, त्रिलोकी, राकेश, सुनील शुक्ला, मोनू कुमार, रंजीत कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment