Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 55 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 55 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 7 / अक्टूबर / 2026 :   बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण (BKDA) ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आज प्राधिकरण ने ग्राम मवईखेड़ा एवं बल्लूपुरा में लगभग 55 बीघा में हो रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया।

प्राधिकरण ने बताया कि विगत तीन दिनों में कुल 200 बीघा से अधिक अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों पर नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है।

यह कार्रवाई स्थानीय पुलिस बल के सहयोग से उपाध्यक्ष महोदया डॉ. अपराजिता सिंह के निर्देशन में सहायक अभियंता, अवर अभियंता एवं अन्य स्टाफ की मौजूदगी में की गई।

प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ. अपराजिता सिंह ने जनमानस से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति बिना मानचित्र स्वीकृत कराए किसी भी प्रकार का निर्माण/विकास कार्य न करे और किसी भी अवैध कॉलोनी में भूखंड की खरीद-फरोख्त न करे। प्राधिकरण का प्रवर्तन अभियान आगे भी अनवरत जारी रहेगा।

प्राधिकरण ने बताया कि स्वीकृत कॉलोनियों की सूची वेबसाइट www.bkdaup.com पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त अन्य सभी कॉलोनियां अनाधिकृत हैं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment