Home » धर्म » राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हिंदू साम्राज्य दिवस मनाया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हिंदू  साम्राज्य दिवस मनाया

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा।

आज  खुर्जा नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा ज्येष्ठ माह शुक्ल त्रयोदशी के दिन हिंदू साम्राज्य दिवस के रूप में मनाया और सभी शाखाओं पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया। खुर्जा नगर के सह नगर संघ चालक समर्थ जी ने सभी स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे भारत में सिर्फ तीन बहादुर वीर हुए थे जिम छत्रपति शिवाजी महाराज महाराणा प्रताप सिंह तथा गुरु गोविंद सिंह जिन्होंने अपने जीवन को हमेशा देश के लिए न्योछावर रखा और सदैव देश सेवा की। उन्होंने पुणे की भूमि को अघोट के हाल से जोतना के  कार्य की व्याख्या देते हुए लोगों को कठिन परिश्रम के बारे में समझाया। छत्रपति महाराज द्वारा पुणे की भूमि पर सोने के हाल से जुताई करने के बाद गणेश जी की मंदिर की पुनर प्राण प्रतिष्ठा पर चारों तरफ खुशी के माहौल का वर्णन किया। उन्होंने शिवाजी महाराज की युद्ध का वर्णन किया। कार्यक्रम में सर्वचन सिंह विभाग सेवा प्रमुख,लोकेश जी जिला प्रचार प्रमुख, राजू जी, सुदर्शन जी, पृथ्वी जी, दीपक जी ,शिव जी समेत नगर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment