Home » उत्तर प्रदेश » यूपी में बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बीच तीखी नोकझोंक

यूपी में बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बीच तीखी नोकझोंक

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

 उत्तर प्रदेश : 30 / जनवरी / 2026 : उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बीच तीखी नोकझोंक हुई है। विधायक ने मंत्री का रास्ता रोककर जल आपूर्ति और सड़क की बदहाली को लेकर विरोध जताया। इस दौरान दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। विरोध के दौरान कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी झड़प भी हो गई, जिसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है।

विधायक का आरोप है कि गांवों में पानी नहीं पहुंच रहा है और सड़कों की स्थिति बेहद खराब है. इसी विरोध प्रदर्शन के दौरान विधायक के समर्थकों और मंत्री के सुरक्षाकर्मियों व पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई. मौके पर काफी बवाल हुआ। गांव में पानी न आने और सड़कों की बदहाली को लेकर विधायक अपने समर्थकों के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे। तीखी बहस के बाद विधायक और मंत्री डीएम कार्यालय पहुंचे हैं, जहां दोनों के बीच बैठक चल रही है। बताया जा रहा है कि दोनों समर्थक आपस में भिड़ गए और जमकर नारेबाजी हुई।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment